23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली वेन ने मासूम को मारी ठोकर, हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

- मासूम को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Google source verification
स्कूली वेन ने मासूम को मारी ठोकर, हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

स्कूली वेन ने मासूम को मारी ठोकर, हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थानांतर्गत ग्राम भिलौनी के पास मंगलवार की सुबह 8 बजे सड़क पर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार स्कूली वेन ने टक्कर मार दी। इससे मासूम को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद वेन का चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं घटना के पास अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई थी।

पामगढ़ के अनुसार भिलौनी निवासी आरू कुमारी साहू पिता पुरूषोत्तम मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर सड़क के करीब खेल रही थी। इसी दौरान सेंट जोशेफ मिशन स्कूल की तेज रफ्तार वेन ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। मासूम को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ बढ़ गई। इधर घटना के बाद स्कूली वेन भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Read More : बौखलाए किसानों ने कलेक्टोरेट का किया घेराव, आखिर किस बात पर खफा हैं किसान, बस क्लिक...

बताया जा रहा है कि इस स्कूल की वेन की यह पहली शिकायत नहीं बल्कि कई बार दुर्घटना कर चुकी है। परिजनों ने मामले की शिकायत पामगढ़ थाने में की है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। आरोपी फरार हो चुका है। उसकी तलाश की जा रही है।

बच्चे की जान सांसत में
बताया जा रहा है कि स्कूली वेन का चालक दर्जनों बच्चों को भी वेन में बिठाकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाता है। इसकी शिकायत बच्चे अपने अभिभावकों से कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रबंधन उसे काम पर रखा है। तेज रफ्तार वेन का चालक दुर्घटना के बाद तेजी से भाग रहा था। इस दौरान वेन अनियंत्रित होकर कहीं पलट जाता तो और बड़ी घटना घट सकती थी, लेकिन शुक्र है कि वेन पर सवार बच्चे बाल-बाल बच गए।