जांजगीर चंपा

Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में हादसा! आकाश झूला टूटने से 6 घायल, संचालक पर FIR दर्ज

Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटने से 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हैं।

less than 1 minute read
शिवरीनारायण मेले में हादसा (photo source- Patrika)

Shivrinarayan Accident: मंगलवार को शिवरीनारायण मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूटकर गिर गया। झूले के टूटते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इस दुर्घटना में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें

Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा! आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल

Shivrinarayan Accident: झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भूमिका कश्यप (23 वर्ष), निवासी मालदा, जिला सक्ती, के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), निवासी सक्ती, का उपचार शिवरीनारायण के शबरी अस्पताल में जारी है। गीताबाई साहू (50 वर्ष), निवासी न्यू थाना पामगढ़, को सामान्य चोटें आई हैं और उनका इलाज भी शबरी अस्पताल में चल रहा है।

Shivrinarayan Accident: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मेले में लगाए गए झूलों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेले में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Published on:
11 Feb 2026 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर