
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा (photo source- Patrika)
Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया, जब मेले में लगाया गया आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर सवार छह लोग नीचे गिर पड़े, जिससे पूरे मेले में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग और प्रशासन हरकत में आए और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं।
Shivrinarayan Accident: घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के नाम सामने आए हैं। हादसे के बाद मेले में लगे झूलों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Updated on:
10 Feb 2026 07:52 pm
Published on:
10 Feb 2026 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
