जांजगीर चंपा

ग्रामीण बैंक में चोरी, ताला तोड़कर कम्प्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन समेत इतने हजार की चोरी, पढि़ए खबर…

- पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने नरियरा ग्रामीण बैंक पहुँच कर चोरी की घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया
less than 1 minute read
ग्रामीण बैंक में चोरी, ताला तोड़कर कम्प्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन समेत इतने हजार की चोरी, पढि़ए खबर...
ग्रामीण बैंक में चोरी, ताला तोड़कर कम्प्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन समेत इतने हजार की चोरी, पढि़ए खबर...

पकरिया. मुलमुला थाना के नरियरा में बीते रात फिर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ग्रामीण बैंक में घुसकर चोरी को अंजाम दिया गया। बैंक कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा हुआ मॉनिटर कीबोर्ड माउस डिवाइस बायोमेट्रिक मशीन समेत तकरीबन 11 हजार की चोरी होना बताया जा रहा है।

साथ ही चोरो के द्वारा लॉकर रूम को भी निशाना बनाया गया जहां लॉकर के किनारे हिस्से को काटा गया साथ ही लॉकर रूम के अलमारी में रखा फाइल नीचे जमीन पर बिखरा पड़ा था। बैंक कर्मचारियों का कहना पैसा निकाले है या नही अभी स्प्ष्ट नही हो पा रहा है।

ज्ञात हो की अज्ञात चोरों के द्वारा नरियरा ग्रामीण बैंक में बीते 27 जुलाई की रात को लगभग 65 हजार की सामान चोरी किया था इधर चोरी की घटना सुनते ही सुबह 7 बजे करीब जिले के पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने नरियरा ग्रामीण बैंक पहुँच कर चोरी की घटना स्थल पर जाकर खुद निरीक्षण किया साथ ही मुलमुला थाना प्रभारी को सरगर्मी से चोरो की खोजबीन जाँच पड़ताल करने को निर्देशित किया गया ।
Read More : Employee News : ...तो पामगढ़ ब्लॉक के 61413 बच्चों को नहीं लग पाएगा कोई भी टीका, पढि़ए खबर...

इतना ही नही यहाँ अज्ञात चोरों के द्वारा पहले स्वास्थकर्मी महिला के घर फिर स्कूल पर बैंक पर भी चोरी हुआ लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। इधर घटना के जाँच के लिए जिले के फिंगर एक्सपर्ट क्राइम ब्रांच की टीम साथ ही मौके पर अकलतरा मुलमुला थाना प्रभारी स्टॉफ सहित उपस्थित थे।

Updated on:
02 Aug 2018 05:13 pm
Published on:
02 Aug 2018 04:44 pm
Also Read
View All
Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 साल के युवक की मौत, CM साय ने जताया गहरा दुख