जांजगीर चंपा

Chhattisgarh Suicide News: 12वीं की छात्रा ने रिजल्ट में देखा फेल, कमरे में घुसी और कपडे का फंदा बना कर झूल गई पंखे से, परिवार ने कहा…

Chhattisgarh News:
2 min read
• •
Updated: 13 May 2024, 11:06 AM IST
Suicide news, crime news, cg police, janjgir champa news, janjgir champa police

Janjgir Champa Suicide News: 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पामगढ़ थाना के गांव सेंदरी निवासी निशा मानिकपुरी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। 9 मई को रिजल्ट आने पर फिजिक्स और रसायन विज्ञान में फेल हो गई। इस कारण निशा मानिकपुरी बहुत निराश हो गई थी। रिजल्ट आने के बाद परिजनों से ठीक से बात नहीं कर रही है। इस वजह से देर रात उसने अपने कमरे में लगे पंखे से कपड़े का फंदा बनाकर झूल गई। सुबह जब परिजन उठे तो उनको इसकी जानकारी लगी। उन्होंने इसकी सूचना पामगढ़ थाना में दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

तनाव दूर करने शिक्षक-पालक सम्मेलन हुआ

ज्ञात हो कि 10वीं-12वीं या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा को अक्सर बच्चे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लेते हैं। इस वजह से इस प्रकार की घटनाएं घट जाती है। ऐसे बच्चों के परिजन को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। खासकर तब बच्चा किसी कार्य में असफल हो जाए। इस दौरान बच्चों को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही जब तक उसके मन से असफलता से ध्यान किसी दूसरे टारगेट में ना लग जाए। जिले भर में प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षा में फेल के बाद बच्चों को तनावग्रस्त दूर करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसके लिए बकायदा पालकों के साथ बैठक ली गई थी।

Updated on:
13 May 2024, 11:06 AM IST
Published on: