8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्त विभाग के दफ्तर में फांसी पर लटकती लाश देख सन्न रहे गए लोग, नजदीक जाकर देखा तो निकला ये बड़ा अफसर

CG Suicide case: सुबह कार्यालयीन समय पर अन्य कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो अफसर को फंदे पर लटके देखा। वहां अफरा तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 May 2024, 12:50 PM IST

cg news, cg hindi news, cg Latest news, chhattisgarh hindi news,

CG Suicide case: छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा (वित्त विभाग) के राजनांदगांव स्थित क्षेत्रीय उपसंचालक कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिटर विरेन्द्र कुमार वामन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कार्यालयीन समय पर अन्य कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो अफसर को फंदे पर लटके देखा। वहां अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: हैवान शिक्षक ने छात्रा से किया बलात्कार, 7वीं क्लास से 12 साल तक करता रहा रेप, जब प्रेगनेंट हुई तो…

घटना की जानकारी बसंतपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। शहर के भवानी नगर में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा (वित्त विभाग) का दफ्तर है। विरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने ही दफ्तर में फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वह बसंतपुर के क्लब चौक में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार उसने दफ्तर पहुंच कर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के आने से पहले फांसी लगा ली थी।

यह भी पढ़ें: CG Monsoon Update: बस 48 घंटे और… फिर बादल ऐसे बरसेंगे की पूरा प्रदेश हो जाएगा पानी-पानी

कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मौके से पुलिस को आत्महत्या नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उक्त अफसर बसंतपुर स्थित क्लब चौक में किराये के मकान में रहता था। उसके दो बच्चे भी हैं।