जांजगीर चंपा

खेत में मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों से हत्या का है शक

साइकिल और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया
2 min read
साइकिल और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया
साइकिल और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया

जांजगीर-चांपा. कोरबा रोड चांपा में सिवनी मोड़ के पास मंलगवार की दोपहर ढाई बजे खेत में एक युवक की लाश मिली। शव से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा कोथारी का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।


चांपा थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि कोरबा रोड सिवनी मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश खेत में पड़ी हुई मिली। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन लाश पानी में होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिस पर पता चला कि मृतक उरगा क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी वनस्पति यादव का है। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


शव को घसीट कर लाया गया खेत में!
घटना स्थल पर पुलिस को एक व्यक्ति का पहचान पत्र मिला है। जिसमें युवक कमरीद निवासी बताया जा रहा है। घटना स्थल में पुलिस को यह भी सुराग मिला है कि शव को घसीटते हुए खेत में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया गया है। इससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Published on:
17 Oct 2018 12:30 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान