जांजगीर-चांपा. शौचालय की राशि नहीं मिलने से अकलतरा ब्लाक के पोड़ीदल्हा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों को जब सीईओ नहीं मिले तब उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि वे कर्ज लेकर अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराया है, लेकिन ग्राम पंचायत से अब तक राशि नहीं मिली है। इसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।