जांजगीर-चांपा. चुनाव आचार संहिता के तहत अफसर व पुलिस बेदम सक्रिय नजर आ रही है। संपत्ति संबंधित मामले की जांच पड़ताल बड़े जोर शोर से की जा रही है। यदि आप ५० हजार रुपए से अधिक की राशि लाना ले जाना कर रहे हैं तो इसका पुख्ता प्रमाण रखना होगा। रकम चाहे बिजनेश पर्पस से ले जा रहे हों या फिर किसी अन्य कारण से। पकड़े जाने पर आपको पुलिस व राजस्व अधिकारी को ठोस प्रमाण देना होगा, तभी आपकी रकम छूटेगा। अफसरों की नजर इस बात को लेकर है कि कहीं बड़ी राशि मतदाताओं को बांटने के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा है। कुछ इसी तरह की जांच का शिकार एक व्यवसायी को होना पड़ गया।