जांजगीर चंपा

महिला ने तालाब में कूद कर दी जान, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखी लाश…मची चीख-पुकार

Bhilai Crime News: शनिवार को सुबह तालाब में टहलने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और पोस्ट मॉर्डम के लिए भेजा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 12:53 PM IST
The woman died by jumping into the pond
महिला ने तालाब में कूदकर दी जान

CG Crime News: भिलाई। पति से विवाद होने पर क्षुब्ध होकर महिला ने सेक्टर-7 तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को सुबह तालाब में टहलने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और पोस्ट मॉर्डम के लिए भेजा।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह की अपनी पत्नी प्रीति सिंह (38 वर्ष) से रात में घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में प्रीति घर से निकल कर बाहर चली गई। इधर मनीष ने समझा गुस्से में छत पर गई होगी। काफी देर (Bhilai Crime News) बाद जब वह नहीं आई तब उसकी खोजबीन की, लेकिन रात में नहीं मिली। सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक करने वालों में से किसी ने फोन कर तालाब में डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर मनीष ने उसकी पहचान की।

दो बच्चों के सर से उठा मां का साया

पुलिस ने बताया कि मनीष और प्रीति के दो बेटे हैं। बड़ा 12 वर्ष और छोटा 10 वर्ष का है। प्रीति की मौत के बाद से बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों (Crime News) और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Published on: