जांजगीर चंपा

CG Board Result 2026: जांजगीर के तीन छात्रों ने बनाई टॉप 10 में जगह, 10वी में दो तो 12 वीं में एक छात्रा ने रचा इतिहास

खुशबू देवांगन ने भी अपना नाम दर्ज कराया। CG Board Result 2026: इसके साथ ही कक्षा 10वीं में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 7 वां एवं लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 9 वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरन्वित किया।

2 min read

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जांजगीर-चांपा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में इस वर्ष पूरे प्रदेश से टॉप-10 में कुल 43 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, जिनमें चांपा की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन ने भी अपना नाम दर्ज कराया।

इसके साथ ही कक्षा 10वीं में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 7 वां एवं लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 9 वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरन्वित किया। खुशबु देवांगन सरस्वती शिशु मंदीर हायर सेकेण्डरी स्कूल चांपा, नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल जांजगीर के छात्र-छात्राएं हैं।

96.40% अंकों के साथ टॉप-10 में जगह

खुशबू देवांगन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.40% अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि वे जांजगीर-चांपा जिले से इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र छात्रा हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा

खुशबू सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की छात्रा हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक बताया है।

बुनकर परिवार से जुड़ी है खुशबू

खुशबू के पिता महेंद्र देवांगन और माता रेणुका देवांगन एक साधारण बुनकर परिवार से हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशबू ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद खुशबू ने कभी हार नहीं मानी। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया।

जश्न का माहौल

इस शानदार सफलता से चांपा सहित पूरे जांजगीर-चांपा जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। तीनो छात्रों के घर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और हर कोई उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और वहीं फोटो में दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है। नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के

Published on:
29 Apr 2026 06:31 pm
Also Read
View All