जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, 3 माह में 8 लोगों ने गंवाई जान

Three youths died after drinking alcohol : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में शराब पीने से फिर से मौत की खबर सामने आ रही है।
less than 1 minute read
 छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में शराब पीने से फिर से मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में शराब पीने से फिर से मौत

जांजगीर-चांपा।Three youths died after drinking alcohol : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में शराब पीने से फिर से मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अकलतरा में शराब पीने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। इससे पहले 31 अगस्त को भी दो लोगों की मौत शराब पीने से हो गई। इस तरह मजह 5 दिनों में पांच की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें की जिले में अब तक बीते 3 माह में 8 लोगों ने शराब की लत में आकर जान गंवा दी है।

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा के परसाही के निवासी संजय सांडे, संतकुमार सांडे और जितेंद्र सांडे की शराब पीने से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 2 सगे भाई संजय सांडे और संतकुमार सांडे की मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इससे पहले 2 और ग्रामीणों की शराब पीने से मौत हुई थी। जिले में लगभग 3 महीने में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। एक के बाद एक आ रहे मामलों से लोगों में काफी दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published on:
04 Sept 2023 03:45 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया