6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : प्रत्याशियों के टिकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

CG Election 2023 : कांग्रेस भवन में रविवार को विस्तार कमेटी की बैठक दोपहर में चल रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 4 Sep 2023, 2:23 PM IST

प्रत्याशियों के टिकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

प्रत्याशियों के टिकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

CG Election 2023 : कांग्रेस भवन में रविवार को विस्तार कमेटी की बैठक दोपहर में चल रही थी। वहीं, कांग्रेस भवन के बाहर कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे थे। सभी की मांग है कि स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : CG के इस यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए आई नई शिक्षा नीति, अब क्षेत्रीय भाषाओं की होगी पढ़ाई, जानिए सिलेबस

इस संबंध में वे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपने वाले हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं। इस कारण से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के दौरान कुछ और विधानसभा के टिकट के दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे थे। ये लोग भी विधानसभा क्षेत्र के बाहरी लोगों को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे थे। जो विधानसभा में सक्रिय हैं, उनको टिकट देने की मांग कर रहे थे। चुनाव समिति की बैठक शाम को होनी थी। रविवार को दोपहर से टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी।

यह भी पढ़ें : ईडी की सट्टा कार्रवाई पर CM बघेल ने प्रधानमंत्री पर किया तीखा वार, बोले - महादेव एप पर केंद्र सरकार चुप क्यों ?

8 को होगी स्क्रीनिंग समिति की बैठक

दावेदारों के नामों के पैनल में से नामों को फाइनल करने के बाद लिस्ट स्क्रीनिंग समिति को अनुशंसा की जाएगी। स्क्रीनिंग समिति संभागवार नामों पर विचार करेगी। स्क्रीनिंग समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में दावेदारों के नामों के आए पैनल के नाम पर चर्चा और मंथन के लिए रविवार को चुनाव समिति की बैठक हुई। हालांकि बैठक में किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। सोमवार को फिर से नामों पर विचार-विमर्श के लिए बैठक होगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची आठ सितंबर के बाद ही घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मंदिर हसौद गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा... नेता ही नहीं ASI का बेटा भी दुष्कर्म में शामिल, 10 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस भवन में करीब दो घटे तक चली बैठक में जिलों से आए नामों के पैनल का सीलबंद लिफाफा खोला गया। इसके बाद एक-एक नामों पर समिति के सदस्यों द्वारा मंथन किया गया कि जो नाम आए वे चुनाव जीत सकते हैं कि नहीं, विधानसभा क्षेत्र में उनका जनाधार कैसा है आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। साथ ही पार्टी और सरकार द्वारा कराए गए सर्वे रिपोर्ट को भी सामने रखकर नामों पर विचार किया गया।

इसके बाद सोमवार को फिर से बैठक कर नाम फाइनल करने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार के सीएम हाउस में फिर से बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे।