ईडी, आईटी आपकी है चाहे उल्टा लटकाओ या सीधा लटकाओ। जेल भेजने से और ज्यादा क्या कर लेंगे। जब पैसे नहीं मिले तो पहले आईटी जांच करती है और फिर ईडी जांच करती है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को मामला दे दो। मुख्यमंत्री ने कहा, महादेव सट्टा ऐप वालों पर कार्रवाई हमने की। पैसे भी जब्त किए, आप क्या कर रहे हैं? कौशल उन्नयन योजना के तहत सट्टा खिला रहे हैं, जीएसटी लगा रहे हैं। महादेव ऐप बंद कौन करेगा? राज्य सरकार करेगी या केंद्र सरकार। गृह मंत्री जवाब दें, बंद नहीं कर रहे हैं तो कारण क्या है। उन्होंने कहा, मनसुख मांडविया जी कार्यालय आए फिर गुजरात जाकर आए। यहां उनकी जुबान भी बिगड़ रही है। रमन सिंह आरोप पत्र को घोषणा पत्र कह रहे हैं। इन्हें खुद पर विश्वास नहीं है।