रायपुर। CG Education : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने छात्रों को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के पीछे का मकसद यह है कि छात्र नई शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने केंद्र प्रभारियों और कोआर्डिनेटरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।