जांजगीर चंपा

CG News: कुदरी बैराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत …

CG News: चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पुलिस और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2025, 11:18 AM IST
CG News: कुदरी बैराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत ...
कुदरी बैराज में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत ( Photo Patrika)

CG News: जांजगीर चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिराग साहू पिता हेमलाल साहू निवासी लालपुर थाना कोटा (बिलासपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चिराग इन दिनों महुदा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शनिवार की सुबह वह कुदरी बैराज में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।पुलिस और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के जलाशयों में बिना सुरक्षा उपायों के न जाएं और बच्चों को अकेले नहाने न भेजें।

Updated on:
24 May 2025, 11:18 AM IST
Published on: