जांजगीर चंपा

हादसा ! तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Janjgir Champa Road Accident: सक्ती जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। रविवार को पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जबरदस्त ठोकर मार दी।
less than 1 minute read
Vehicle crushed husband and wife riding a bike
हादसा !

CG Road Accident: जांजगीर चांपा। सक्ती जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। रविवार को पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने (Janjgir champa crime) इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक सक्ती थाना क्षेत्र के सरहर गांव के रहने वाले महावीर चंद्रा रविवार को पत्नी सरस्वती चंद्रा के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे तभी सुवाडेरा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें (Janjgir champa Road Accident) जोरदार टक्कर मारी। दोनों बाइक समेत पुल के नीचे जा गिरे। यह सब देख आसपास के लोगों ने पति-पत्नी को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Road accident: इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया हैं। साथ ही वाहन को भी जब्त कर मामले की (Accident) जांच कर रही हैं।

Updated on:
28 Aug 2023 03:27 pm
Published on:
28 Aug 2023 03:26 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह