जांजगीर चंपा

प्यार के नशे में इस कदर चूर थी बीवी कि पति अकेले कमाने चला गया तो नाराज होकर दे दी जान

पांच महीने बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो इससे वह इसकदर खफा हुई की सोमवार को दोपहर में उसने पंखें से फांसी लगाकर जान दे दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 12:20 PM IST
प्यार के नशे में इस कदर चूर थी बीवी कि पति अकेले कमाने चला गया तो नाराज होकर दे दी जान
प्यार के नशे में इस कदर चूर थी बीवी कि पति अकेले कमाने चला गया तो नाराज होकर दे दी जान

जांजगीर. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने पति के बाहर कमाने जाने से इसकदर नाराज हुई की उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को जब इसकी सुचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सलखन की रहने वाली नेतकुमारी कश्यप अपने पड़ोस में ही रहने वाले अशोक कुमार कश्यप से प्यार करती थी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने आठ महीने पहले शादी कर ली। शादी के तीन महीने बाद युवक काम करने दूसरे प्रदेश चला गया और पत्नी को मां-बाप के पास गांव छोड़ दिया।

पांच महीने बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो इससे वह इसकदर खफा हुई की सोमवार को दोपहर में उसने पंखें से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई की और शव को शिवरीनारायण के मरच्यूरी में रखवा दिया है।

Updated on:
24 Mar 2020, 12:20 PM IST
Published on: