जांजगीर चंपा

एक साल से मायके में थी पत्नी, गुस्से में पिता ने 5 साल के बेटे को मार डाला, नहर में डूबने की बनाई झूठी कहानी…

CG Murder Case: जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के एक साल से मायके में रहने और वापस नहीं लौटने से नाराज पति ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी।

3 min read
एक साल से मायके में थी पत्नी, गुस्से में पिता ने 5 साल के बेटे को मार डाला, नहर में डूबने की बनाई झूठी कहानी...(photo-AI)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के एक साल से मायके में रहने और वापस नहीं लौटने से नाराज पति ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने नहर में डूबने की कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के शक के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Murder Case: पत्नी के मायके में रहने से था नाराज

पुलिस के अनुसार आरोपी रेशमलाल यादव की पत्नी पिछले एक साल से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी काफी समय से नाराज था। घटना वाली रात वह अपने पांच साल के बेटे को लेकर ससुराल जाने के लिए ग्राम भैसों से निकला था। कुछ समय बाद आरोपी बेटे का शव लेकर घर लौट आया और परिजनों को बताया कि वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसकी साइकिल नहर में गिर गई और बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी के शक के बाद खुला राज

बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर जब पत्नी को घटना की सूचना दी गई तो उसे पूरी घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी रेशमलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

हाल के दिनों में सामने आए ऐसे अन्य मामले

इसी तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया था, जहां परिवारिक विवाद के चलते बेटे ने नशे में धुत पिता की हत्या कर दी थी। इन घटनाओं ने पारिवारिक विवाद और नशे के कारण बढ़ रही हिंसा पर चिंता बढ़ा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पत्नी के एक साल से मायके में रहने और वापस नहीं लौटने से नाराज पति ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने नहर में डूबने की कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के शक के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के मायके में रहने से था नाराज

पुलिस के अनुसार आरोपी रेशमलाल यादव की पत्नी पिछले एक साल से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी काफी समय से नाराज था। घटना वाली रात वह अपने पांच साल के बेटे को लेकर ससुराल जाने के लिए ग्राम भैसों से निकला था। कुछ समय बाद आरोपी बेटे का शव लेकर घर लौट आया और परिजनों को बताया कि वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसकी साइकिल नहर में गिर गई और बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी के शक के बाद खुला राज

बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर जब पत्नी को घटना की सूचना दी गई तो उसे पूरी घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हाल के दिनों में सामने आए ऐसे अन्य मामले

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी रेशमलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इसी तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया था, जहां परिवारिक विवाद के चलते बेटे ने नशे में धुत पिता की हत्या कर दी थी। इन घटनाओं ने पारिवारिक विवाद और नशे के कारण बढ़ रही हिंसा पर चिंता बढ़ा दी है।

Published on:
15 Mar 2026 02:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर