जांजगीर चंपा

आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक चलती बस से कूदने लगीं महिलाएं, यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप, फिर जो हुआ, पढि़ए पूरी खबर…

मंगलवार को एक चलती बस (Moving bus) से सवार महिलाएं एक के बाद एक कूदने (Jump) लगीं। इससे एक महिला को चोट आई है। यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक चलती बस से कूदने लगीं महिलाएं, यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप, फिर जो हुआ, पढि़ए पूरी खबर...
आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक चलती बस से कूदने लगीं महिलाएं, यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप, फिर जो हुआ, पढि़ए पूरी खबर

जांजगीर-चांपा. चलती बस (Moving bus) से एक के बाद एक कर चार महिलाएं कूद (Jumped) गई। जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पामगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है बस चालक नशे में बस सही नहीं चला रहा था। इसलिए चार महिलाएं बस से कूद पड़ी।

मंगलवार को बिलासपुर से शिवरीनारायण कुरैशी बस जा रही थी। बस में यात्री बड़ी संख्या में सवार थे। बस मुलमुला के पास पहुंची ही थी कि बस में सवार महिलाएं बस को रोकने के लिए बोली, लेकिन चालक लापरवाही पूर्वक नशे में बस चला रहा था। वह बस को रोकना सही नहीं समझा और स्पीड में बस को आगे बढ़ा दिया। चालक बस को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इससे उसमें सवार कुछ महिलाएं बस नहीं रूकने पर बस से कूदना प्रारंभ कर दिया। मुलमुला के पास दो महिलाएं बस से कूद गई। इसी तरह थोड़ी दूर में फिर एक महिला कूद गई। ये सब होने के बाद भी बस चालक का नशा नहीं उतरा। वह बस को नहीं रोका। इसके बाद थोड़ी दूर में फिर एक महिला कूद गई।

चौथी महिला ने बस से छलांग लगाई तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर पर आक्रोश जताते हुए बस को रोकने के लिए कहा। बार-बार कहने व दबाव बनाने के बाद ब्यासनगर के करीब बस को रोका। बस रूकते ही बस कंडक्टर फरार हो गया। वहीं यात्रियों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए सूचना दी। पुलिस ने शराबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को जब्त कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कूदने वाली चौथी महिला लक्ष्मीन यादव पति जीवन यादव 22 साल अपने परिवार के साथ खाने कमाने लखनाऊ गई हुई थी। लखनऊ से वापस अपने गांव मेहंदी आ रही थी। घटना के बाद महिला को मुलमुला में प्राथमिक उपचार के बाद पामगढ़ सीचएसी रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस कुरैशी बस को थाना लेकर आ गई है। चालक से पूछताछ किया जा रहा है।

Published on:
18 Jun 2019 07:02 pm
Also Read
View All
Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 साल के युवक की मौत, CM साय ने जताया गहरा दुख