जांजगीर चंपा

नियमों को ताक पर रख मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा काम

मनरेगा योजना को सरकार ने जिस उदेश्य से शुरू किया गया था वह अपने लक्ष्य से पूरी तरह से भटक चुकी है।
less than 1 minute read
नियमों को ताक पर रख मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा काम

विकाखंड बलौदा के ग्राम पंचायत पोच में इन दिनों मनरेगा योजना में जमकर धांधली की जा रही है। योजना के तहत जोगीसागर तालाब का गहरीकरण कराया जा रहा है जिसकी लागत 10 लाख है जिसमें काम करने वाले मजदूर कि संख्या लगभग 120 बताई जा रही है। लगातार 3-4 दिनों से जेसीबी मशीन से कार्य किया जा रहा है। मनरेगा योजना को सरकार ने जिस उदेश्य से शुरू किया गया था वह अपने लक्ष्य से पूरी तरह से भटक चुकी है। मनरेगा में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन चला कर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम मे रोजगार गरंटी कार्य के लिए शासन की ओर से रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी नियुक्त किया गया है इनके सामने नियमों की धज्जियां उडायी जा रही है। फर्जी मस्टररोल भर कर पैसा निकाला जा रहा है।

-मामले की जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो गलत करने वालो पर कार्यवाही कि जाएगी- एलपी राठौर, पीओ

-तालाब मे मजदूरों से काम कराया जा रहा है। तालाब के एक किनारे मजदूरों ने काम करने से इंकार कर दिया। मजबूरी में जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। जिसका मूल्यांकन ईजी द्वारा नहीं किया गया है- सरपंच सरस्वती देवी साहू

Published on:
08 Apr 2018 06:59 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें