असामाजिक तत्वों में तीन मंदिर की मूर्तियों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे गांव में धार्मिक भावना को ठेस लगी। ग्रामीणों ने मामले की रिपोर्ट लिखाने नैला चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को व ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस तरह की हरकत किसने किया। लोगों ने मंदिर की बिखरे मूर्तियों को संकलित किया और फिर से नई मूर्ति स्थापित करने की बात कही है। फिलहाल घटना की सूचना पाकर एसडीओपी निकोलस खलखो खुद जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।