जांजगीर चंपा

Sawan Somwar : सावन महीना का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, मनमोहक श्रृंगार के साथ की जाएगी महाआरती

शिवालयों में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
less than 1 minute read
सावन महीना का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, मनमोहक श्रृंगार के साथ की जाएगी महाआरती
Sawan Somwar : सावन महीने के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, मनमोहक श्रृंगार के साथ की जाएगी महाआरती

जांजगीर.चांपा। भगवान शिव के पूजन का महीना सावन सोमवार 30 जुलाई को है। सावन महोत्सव के पहले सोमवार को लेकर जिले के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।

जिले में प्रमुख शिव मंदिर खरौद के लक्ष्मणेश्वर, शिवरीनारायण के चंद्रचूर्ण महादेव, नवागढ़ के लिंगेश्वर, पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ, तुर्रीधाम के शिव मंदिर, अकलतरा के परसाहीबाना शिव मंदिर सहित शहर के उमा-महेश्वर मंदिर, नैला रेलवे स्टेशन में गौशाला के सामने स्थित महादेव मंदिर, नहरिया बाबा स्थित भोलेनाथ समेत अन्य शिवालयों में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

सोमवार को भक्तों का जत्था कांवर लेकर धूमधाम से शहर में निकलेगा। जलाभिषेक करने शिवालयों में कांवरियों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में महाआरती भी होगी। सोमवार को फूल, बेल पत्ती, केला पत्ती से शंकर भगवान का मनमोहक श्रृंगार भी होगा। इस सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 30 जुलाई को, दूसरा सोमवार 6 अगस्त, तीसरा सोमवार 13 अगस्त, चौथा और अंतिम सोमवार 20 अगस्त को पड़ेगा।

Updated on:
30 Jul 2018 12:35 pm
Published on:
29 Jul 2018 08:08 pm