Year Ender: इस साल जिलेवासियों के लिए कुछ सौगातें भी मिली तो कुछ ऐसे हादसे-घटनाएं भी हुई जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन ली।
Year Ender: वर्ष 2024 अब विदाई की बेला में पहुंच गया है। इस साल जिलेवासियों के लिए कुछ सौगातें भी मिली तो कुछ ऐसे हादसे-घटनाएं भी हुई जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। इसमें सबसे बड़ी घटना जिला मुख्यालय में हुई थी। जिसमें पूरे परिवार ने कीटनाशक दवा सेवन कर खुदकुशी कर ली थी। इसके अलावा बिर्रा थाना के गांव किकिरदा में कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
30.08.2024
दो बेटों व पत्नी की मौत
इस साल हादसों में बड़ा हादसा जिला मुख्यालय में हुआ था। बोंगापारा वार्ड 10 निवासी कांग्रेस नेता पंचराम यादव (65) अपनी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), पुत्र नीरज यादव (32) व सूरज यादव (27) के साथ 30 अगस्त की दोपहर 12 बजे के बाद परिवार के चारों सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर आपसी सहमति बनी।
इसके बाद इसके बाद चारों ने एक-एककर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। शाम को पता चलने पर चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों की मौत हो गई। इससे पूरा शहर में मातम छा गया था। अंतिम संस्कार में शहर सहित पूरा जिले के लोग पहुंचे थे।
05.07.2024
मौत के कुएं ने निगल ली थी 5 जिंदगी
जिले के बिर्रा थाना के गांव किकिरदा निवासी रामचंद्र जायसवाल अपने घर में रिंग कुएं का निर्माण कराया था। जिसमें लकड़ी को ढंका था। लकड़ी कुएं में गिर गया। उसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरा। बहुत दूर तक वापस नहीं आने पर उसके पुत्र ने मोहल्ले में आवाज लगाई।
इससे मोहल्ले के रमेश पटेल उसके दो पुत्र जितेन्द्र व राजेन्द्र के अलावा टिकेश्वर चंद्रा एक-एक कर कुएं में उतरे। पांचों कुएं से बाहर नहीं निकले, सभी की मौत हो गई। गांव में एक साथ पांच लोगों की अर्थी उठी थी। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था।
27.04.24
मासूम के बर्थडे के दिन मामा सहित चार की मौत
मुलमुला थाना के गांव परसदा निवासी चंद्रपकाश कश्यप पिता रामकुमार 18 की भांजी आशा (3) का 27 अप्रैल को बर्थडे था। बर्थडे मनाने चंद्रप्रकाश बाइक में भांजी को लेकर कोनारगढ़ पहुंचा। दोपहर को कोनारगढ़ से मां सतरूपा व पिता रामकुमार को लेकर आरसमेटा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रतार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार चारों लोग दूर छिटक गए। चंद्रकुमार व उसके पिता व भांजी की मौके पर मौत हो गई थी।
15.09.2024
वीडियो बनाकर पी लिया कीटनाशक
नवागढ़ थाना अंतर्गत गांव किरीत निवासी मुकेश धीवर ने कीटनाशक दवा पीकर 15 सितंबर को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी पीड़ा को बताते हुए कीटनाशक दवा पीने का वीडियो बनाया और खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने वीडियो में अपनी पत्नी के साथ हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक दवा लेकर पहुंचा और पी गया। उसकी मौत हो गई।