जशपुर नगर

यूपी से आए लोगों ने छत्तीसगढ़ के होटल में लिफ्ट का बटन दबाने की कर दी बड़ी गलती, ऐसे हुई मुखिया की गई मौत

बेटे की सगाई के लिए रुके थे होटल में, अचानक हुई बुजुर्ग पिता की मौत।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 4:09 PM IST
यूपी से आए लोगों ने छत्तीसगढ़ के होटल में लिफ्ट का बटन दबाने की कर दी बड़ी गलती, ऐसे हुई मुखिया की गई मौत
यूपी से आए लोगों ने छत्तीसगढ़ के होटल में लिफ्ट का बटन दबाने की कर दी बड़ी गलती, ऐसे हुई मुखिया की गई मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है जिससे पल भर में दो परिवारों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दरअसल उत्तर प्रदेश से लड़के की सगाई के लिए शहर आए 62 वर्षीय बुजुर्ग की लिफ्ट के फेर में तीसरे माले से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से सगाई की खुशियां मातम में बदल गई।

यूपी के इलाहाबाद से 62 वर्षीय बुजुर्ग संतोष सिंह अपने लड़के की सगाई के लिए जशपुर आकर निर्वाणा होटल में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ठहरे थे। तीसरे फ्लोर से दूसरे फ्लोर में जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया। लिफ्ट के आए बिना ही बाहर का दरवाना खुलने पर अंदर खाली जगह पर पैर रखते ही बुजुर्ग नीचे गिर गए और मौत हो गई।

बुजुर्ग की मौत पर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से सगाई की खुशियां मातम में बदल गई है। तकरीबन दो घंटे बाद यह खबर तेजी से फ़ैल रही है कि होटल में बुजुर्ग की मौत के बाद होटल मालिक की मुसीबत बढ़ गई है। इस घटना के लिए होटल प्रबन्धन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

मृतक के समधी जाधपुर निवासी संतोष सिंह ने सिटी कोतवाली में होटल प्रबन्धन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और शिकायत के बाद जशपुर एसडीएम ने घटनास्थल की जांच भी की है। प्रार्थी विनय सिंह ने बताया कि होटल का लिफ्ट खराब था बावजूद इसके होटल प्रबन्धन के द्वारा उनके अतिथियों को या उनके परिवार को लिफ्ट खराब होने की कोई सूचना नही दी गई थी।

इनकी एक छोटी से भूल की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।अगर लिफ्ट खराब थी तो दरवाजा बंद रखना था या फ़िर दरवाजे के बाहर बोर्ड में लिखकर लिफ्ट खराब होने की सूचना देनी थी लेकिन ऐसा कुछ नही किया गया।

Published on: