जशपुर नगर

आयुष चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ महिला स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने का लगा आरोप, जुर्म दर्ज

महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यहार करना महंगा, लोदाम के आयुष चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जुर्म दर्ज .
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 12:18 PM IST
आयुष चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ महिला स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने का लगा आरोप, जुर्म दर्ज
आयुष चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ महिला स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने का लगा आरोप, जुर्म दर्ज

जशपुरनगर . जशपुर जिले के लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े आयुष चिकित्सा अधिकारी पर अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक की शिकायत और मामले की जांच के बाद लोदाम के आयुष चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आखिरकार मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदाम अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक द्वारा बीएमओ, सीएचएमओ से लेकर राज्य तक शिकायत कर चुके थे। स्थिति यह थी कि कर्मचारी उक्त चिकित्सक के हरकत से तंग आकर नौकरी छोडऩे तक को मजबूर हो गए थे।

अंतत: दूसरे चिकित्सक के माध्यम से प्रार्थिगण ने एसपी शंकर लाल बघेल की शरण ली और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। पीड़ितों का आरोप था कि आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ कमल सिदार के द्वारा नियत कार्य नहीं किया जाता है और अभद्र व्यहार करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मियों को परेशान किया जाता है। डॉ कमल सिदार व्यक्तिगत कमेंट पास करते हैं और गाली गलौज करके महिलाओं को शर्मिंदा करते हैं।

प्रार्थियों ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपित डॉ कमल सिदार के द्वारा अपने कार्य नहीं किए जाते हैं और जहां महिला स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी होती है, वहां आकर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए दूसरे के कार्य में बाधा पहुंचाई जाती है, जिसे लेकर लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई बार हंगामा की स्थिति उत्पन हुई। लोदाम पुलिस चौकी में इस मामले पर डॉ. कमल सिदार के विरूद्ध 294, 509 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
24 Mar 2020, 12:18 PM IST
Published on: