जशपुर नगर

पोते के हैवानियत की हदें पार ! शराब के नशे में दादी को बेदम मारा, बुजुर्ग महिला की तड़पकर मौत

Murder Case : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में 10 मार्च की शाम को एक युवक शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 6:45 PM IST
death_case.jpg

Jashpur Nagar Murder Case : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में 10 मार्च की शाम को एक युवक शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान दादी ने उसे विवाद करने से मना किया तो नाराज होकर युवक ने दादी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा तो वे घर से भाग गए। मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस के अनुसार राजू नगेसिया उम्र 24 वर्ष ग्राम कर्रा थाना दरिमा का रहने वाला है। वह 10 मार्च की शाम को गांव से शराब पीकर घर आया और घर वालों के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान उसकी दादी बिहानी बाई उसे विवाद करने से मना करने लगी। इस बात से नाराज होकर नशे में धुत राजू ने डंडे से दादी की बेदम पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे घर वालों को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा। लोग डर से घर से भाग गए। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।

Published on: