CG Crime news: जशपुर पुलिस ने भीड़ में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाली एक गिरोह की 10 महिलाओं को दबोचा है। सभी महिलाओं की हरकत सीसीटीवी में देखकर पुलिस ने कार्रवाई की...
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की 7 महिलाओं के गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र की झपटमारी की घटना के बाद, जब एक के बाद एक शिकायत स्थानीय थाने में सामने आने लगे तो हड़कंप मच गया।
CG Crime News: जिसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से झपटमारी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं के तह तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों के बयान के आधार पर तत्काल छानबीन शुरू की और पुलिस ने कुछ घंटे की देरी में ही चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर, कुसमी गिरोह, की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया।
Jashpur crime news: बस के माध्यम से भाग रही गिरोह की 2 महिलाएं बतौली से गिरफ्तार हुईं। पुलिस की मुस्तैदी से 8 मंगलसूत्र भी बरामद हुई है। पत्थलगांव के दुर्गा विसर्जन में गई कुल 7 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र की चोरी हुई थी। सभी की रिपोर्ट पर अलग-अलग थाना पत्थलगांव में 304(2) भा.न्या.संहिता का अपराध दर्ज किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 12 अक्टूबर को एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल को सूचना मिली कि पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले में पहने हुए चैन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ करने पर वहां के कुल 7 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई।
एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुए कुछ महिलाएं बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस द्वारा सायबर सेल की मदद से तत्काल कार्यवाही करते हुए वहां से कुल 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। बस के माध्यम से भाग रही अन्य 2 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनसे चोरी किया हुआ कुल 8 नग मंगलसूत्र जप्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती हैं, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करने की बात बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, प्र.आर. मिथलेश यादव, म.आर. पुष्पा पैंकरा, म.आर. सीमा बाई, आर पदुम वर्मा और तुलसी रात्रे का योगदान रहा है।