जशपुर नगर

CG elephants: 8 हाथियों ने पहले ढहा दिया घर, फिर जान बचाकर भाग रहे 2 भाइयों को कुचलकर मार डाला

Elephants killed 2 brother: घटना से 3 दिन पहले ही हाथियों ने 2 और ग्रामीणों की ली थी जान, हाथियों के गांव की ओर विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत

2 min read

जशपुरनगर. CG elephants: जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई रापाडांड़ गांव में शुक्रवार की रात हाथी ने 2 सगे भाइयों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले तपकरा वनपरिक्षेत्र में अभी तीन दिन पहले ही हाथियों ने एक ही दिन 2 लोगों को कुचलकर मार डाला था। एक सप्ताह में 4 लोगों को हाथियों (CG elephants) द्वारा मारे जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दूसरी तरफ वन विभाग जंगली हाथियों की समस्या का कोई स्थाई समाधान तो दूर हाथियों को यहां से टस से मस नहीं कर पा रहा है।


जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई रापाडांड में शुक्रवार की रात लगभग 2.30 बजे पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भटक रहे 8 हाथियों (CG elephants) का दल पहुंच गया। उन्होंने एक घर में रखे अनाज को खाने की कोशिश में मकान को ही ढहा दिया।

जब घर की दीवार गिर गई तो 2 सगे भाई कोकड़े पिता रामसाय 45 वर्ष और पड़वा बाहर की ओर भागते समय हाथी के सामने आ गए। इस दौरान घर के बाहर खड़े 8 हाथियों ने दोनों भाइयों को संूड से पटककर पैरों से रौंदकर मार डाला।

घर के अन्य सदस्य किसी प्रकार से (CG elephants) मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना की पुष्टि जिले के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने की है।

3 दिन पहले ही 2 को मार डाला था

जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में ही 3 दिन पहले हाथियों के दल ने 2 ग्रामीणों को मार डाला था। इसके बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। इधर सूचना पर गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

Published on:
27 Jul 2024 09:04 pm
Also Read
View All
Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम, जशपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन… इस्तीफे की मांग

होली से पहले जशपुर पुलिस का बड़ा वार, बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18 किलो गांजा बरामद, दो मामलों में 5 तस्कर गिरफ्तार

PMFME Scheme: पीएम खाद्य उद्यम योजना के तहत आवेदन शुरू, 10 लाख तक अनुदान देगी केंद्र सरकार, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

CG Rape Case: नाटक देखकर घर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, बारी-बारी मिटाई हवस की प्यास, 2 आरोपी गिरफ्तार

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की उठी मांग… CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अगली खबर