जशपुर नगर

गैंग रेप को अंजाम देने दो दोस्तों ने गांव के बीच से युवती का किया किडनैप फिर …

दो साल पहले हैंडपम्प में हाथ - मुंह धो रही युवती को बाइक में उठा ले गए थे आरोपी.
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 6:03 PM IST
गैंग रेप को अंजाम देने दो दोस्तों ने गांव के बीच से युवती का किया किडनैप फिर ...
गैंग रेप को अंजाम देने दो दोस्तों ने गांव के बीच से युवती का किया किडनैप फिर ...

जशपुरनगर . दो सालों से फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी को दोकड़ा पुलिस ने धर दबोचा है । गुरूवार शाम को सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दोकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी आशीष गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राहुल सिंह (24 वर्ष) निवासी डीपाटोली डुगडुगिया कुनकुरी अपने घर मे में रह रहा है, जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। उनके मार्गदर्शन में आरोपी को पकडऩे के लिए एक टीम गठित की गई जिसने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है ।

दो साल पहले की है घटना
घटना 10 मई 2017 की है, जब पीड़िता अपने घर के सामने रात को 8 बजे करीबन हैंडपंप में हाथ - पैर धोने गई हुई थी, उस समय मोटरसाइकिल में 2 युवक उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए एवं पीड़िता द्वारा मना करने पर जान से मार देने की धमकी देकर बारी - बारी से बलात्कार किया। जिसके बाद फिर से बाइक में बैठा कर पास के डोडापानी जंगल में ले गए और घटना की जानकारी किसी को देने पर मरने की धमकी देते हुए दोनों युवक पीड़िता को बाइक से धकेलकर मौके से फरार हो गए।

हादसे के बाद पीड़िता जंगल मे घंटो बेहोश पड़ी रही। कुछ देर बाद होश आने पर जब घर पहुंची तो अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन एवं पीड़िता पुलिस चौकी दोकड़ा पहुंचकर शिकायत किया । घटना की सूचना पर दोकड़ा पुलिस ने दोनों युवक नवीन मिंज एवं अन्य आरोपी राहुल सिंह कुनकुरी निवासी के खिलाफ धारा 363, 366 क, 376 घ, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।

Click & Read More Chhattisgarh News .

Updated on:
19 Oct 2019, 6:03 PM IST
Published on: