जशपुर नगर

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे 2 नाबालिगों की मौत, 7 घायल

CG Road Accident: शादी समारोह में कैटरिंग का काम निपटाकर देर रात 7 अन्य साथियों के साथ लौट रहे थे दोनों, तहसील कार्यालय के समीप हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 22 May 2024, 10:36 AM IST
CG road accident - Truck-Auto clash

CG Road Accident:जशपुर जिले के बगीचा तहसील के सामने सोमवार की देर रात 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 2 नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल 7 लोगों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांभाटोली निवासी छोटू पिता मातल 11 वर्ष व दीपेश नागेश पिता गुड्डू 14 वर्ष शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों सोमवार की देर रात अन्य 7 लोगों के साथ ऑटो रिक्शा (CG Road Accident) में सवार होकर घर लौट रहे थे।

लगभग 2 बजे ऑटो बगीचा तहसील कार्यालय के समीप चौक पर पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच 8185 ने सामने से ऑटो का भीषण टक्कर (CG Road Accident)मार दी। हादसे में छोटू व दीपेश नागेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए।

CG Road Accident: अस्पताल में कराया गया भर्ती

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं घायलों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। हादसे में बच्चों की मौत (Road accident death) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
22 May 2024, 10:36 AM IST
Published on: