जशपुरनगर. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल जिस युवती की दुर्घटना में मौत हुई, उसकी 3 दिन बाद शादी होने वाली थी। वह अपने पिता व भाई के के साथ शादी की खरीदारी करने जा रही थी। हादसे में पिता-पुत्री की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।