जशपुर नगर

CG road accident: कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मच गई चीख-पुकार, 25-30 लोग थे सवार

CG road accident: सोनगेरसा बाजारडांड़ घाटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप, घायलों में कई महिलाएं भी शामिल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 7:49 PM IST
CG road accident
Pickup overturned

जशपुरनगर. CG road accident: जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से बुधवार की दोपहर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पिकअप में भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालु कैलाश गुफा गए थे। यहां से लौटने के दौरान शाम को पहाड़ी की घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट (CG road accident) गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। पिकअप में करीब 25-30 लोग सवार थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायलों का मौके पहुंचकर इलाज किया गया। वहीं गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हम आपको बता दें कि जशपुर जिले (CG road accident) के फरसाबहार क्षेत्र के 25-30 महिला-पुरुष बुधवार को धार्मिक स्थल कैलाश गुफा गए थे। यहां भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने व पूजा-पाठ करने के बाद सभी पिकअप में सवार होकर शाम करीब 5 बजे घर लौट रहे थे।

Overturned pickup

वे बगीचा थाना क्षेत्र के सोनगेरसा गांव स्थित बाजारडांड़ घाटी के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे (CG road accident) में पिकअप में सवार महिला पुरुष सडक़ पर इधर-उधर घायल हो गए। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची घटनास्थल

पिकअप हादसे में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को मिली। यहां से कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर डॉक्टरों व स्टाफ की टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

Injured women on the road

CG road accident: बगीचा अस्पताल को किया अलर्ट

जशपुर सीएमएचओ ने बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी दुर्घटना को लेकर अलर्ट कर दिया है, ताकि वहां पहुंचने वाले घायलों को कोई परेशानी न हो। हादसे (CG road accident) में कितने लोग घायल है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

Updated on:
18 Sep 2024, 7:49 PM IST
Published on: