जशपुर नगर

कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 5 शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हालत गंभीर… अस्पताल में चल रहा इलाज

Road Accident : ब्लाक शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत के अलावा उनके कार्यालय में पदस्थ तीन अन्य कर्मचारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 6:36 PM IST
accident_1.jpg

Road Accident : ब्लाक शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत के अलावा उनके कार्यालय में पदस्थ तीन अन्य कर्मचारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा रायपुर से लौटते वक्त सिमगा के पास घटित हुआ, जहां एक ट्रक से ब्लाक शिक्षा अधिकारी की कार टकरा जाने के कारण उसके परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में ब्लाक शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत के अलावा बी.ई.ओ कार्यालय में पदस्थ हिरालाल गोपाल, राधेश्याम एवं अरविंद बंजारे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका ईलाज रायपुर एक निजी हॉस्पिटल मे चल रहा है। बताया जाता है कि ब्लाक शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत रायपुर से एक बैठक में सम्मिलित होकर वापस पत्थलगांव लौट रहे थे। इस दौरान सिमगा के पास उनकी ब्रेजा कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार चारों व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी है।

Published on: