जशपुर नगर

हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव ,जांच में जुटी पुलिस, हो सकता है बड़ा खुलासा

Jashpur News : जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड के बाथरूम में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाली स्वीपर बाथरूम की सफाई कर रही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 5:52 PM IST
हॉस्टिपल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव ,जांच में जुटी पुलिस, हो सकता है बड़ा खुलासा
हॉस्टिपल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव ,जांच में जुटी पुलिस, हो सकता है बड़ा खुलासा

जशपुर. जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड के बाथरूम में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाली स्वीपर बाथरूम की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी नज़र टॉयलेट के कोमोड में पड़ी। वहां नवजात शिशु की लाश मिलने से उसके होश उड़ गए। तुरंत उसने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।


CMHO ने जताई मिसकैरेज की आशंका


CMHO डॉ रंजीत टोप्पो ने बातचीत में बताया कि जिन महिलाओं का पंजीयन हुआ है, उनमें से ये बच्चा किसी का नहीं है। हो सकता है कि कोई महिला जांच कराने अस्पताल में आई हो और बाथरूम जाने पर उसका मिसकैरेज हो गया होगा। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी दे गई है। फिलहाल नवजात बच्चे का शव बाथरूम में कैसे पहुंचा इसकी जांच जारी है। इसलिए CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Updated on:
12 Aug 2023, 5:52 PM IST
Published on: