जशपुर नगर

BJP नेता की बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप, निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ा

Jashpur woman rape case : जानकारी के मुताबिक पीड़िता को बलात्कार के बाद बेहोश हो जाने पर उसे निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ दिया।

less than 1 minute read
Raped Married Woman After Giving Her Intoxicants Case In Ajmer Rajasthan
BJP नेता की बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप, निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ा

जशपुरनगर. CG Crime news : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला के साथ भाजपा नेता के घर पर चल रही बर्थ-डे पार्टी के दौरान बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता को बलात्कार के बाद बेहोश हो जाने पर उसे निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ दिया। सुबह-सुबह जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को घर लेकर आए और मामले की शिकायत पुलिस से की।

Jashpur rape case : जानकारी के मुताबिक पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बात जैसे-जैसे राजनीतिक गलियारों में फैलने लगी तब पुलिस ने मामला दर्ज कर बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने की है। अब इस मामले में पुलिस ये भी जांच कर रही है कि बलात्कार करने वाले लोगों में सिर्फ एक भाजपा नेता था या बर्थ-डे पार्टी में शामिल कुछ अन्य लोगों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया है।

मामले में जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

-उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर

Published on:
13 Jun 2023 01:32 pm