जशपुर नगर

शादीशुदा महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर लगाया घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप, जांच शुरू

जशपुर जिले के सन्ना थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात महेश्वर यादव पर शादी शुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में अकेला पाकर पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  
less than 1 minute read
शादीशुदा महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर लगाया घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप, जांच शुरू
शादीशुदा महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर लगाया घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप, जांच शुरू

जशपुर. छहत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक महिला ने एक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सन्ना थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात महेश्वर यादव पर शादी शुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में अकेला पाकर पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद उन्होंने मामले में आरोपी कान्सेटबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया।

Published on:
21 Jan 2020 05:05 pm