जशपुर नगर

घर में सो रही महिला को देख बिगड़ी पड़ोसी की नियत, आधी रात पहुंच गया घर और …

महिला का पति है बीमार, घर घुसकर आरोपी ने किया छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 6:45 PM IST
घर में सो रही महिला को देख बिगड़ी पड़ोसी की नियत, आधी रात पहुंच गया घर और ...
घर में सो रही महिला को देख बिगड़ी पड़ोसी की नियत, आधी रात पहुंच गया घर और ...

जशपुर . छत्तीसगढ़ के शहरों से लेकर ग्रामीण अंचल में भी आपराधिक घटनाएं दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के जशपुर जिले अंतर्गत विवाहित महिला के घर जबरन घुस कर छेड़छाड़ करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पति पिछले कुछ अर्से से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

घटना दिनांक 20 अक्टूबर की रात को पीड़ित महिला नित्य कार्य को ख़तम कर अपनी बेटी के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी फूलचंद राम, रात तकरीबन साढ़े 10 बजे अचानक जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने बेइज्जत करने के नियत से पीड़िता का हाथ पकड़ कर उसे खींचते हुए घर के बाहर निकाल कर उसे जमीन में पटक दिया।

इस बीच आरोपी के चंगुल से बचने के लिए पीड़िता मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर गुल सुन कर घर के अंदर सो रही पीड़िता की बेटी बाहर निकल आई और लोग इकट्ठा हो गए। यह सब देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।वही पीड़िता की शिकायत पर तुमला पुलिस ने आरोपी फूलचंद के खिलाफ धारा 323, 354, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Click & read More Chhattisgarh News.

Published on: