News: तमिलनाडू में रहता है युवक, घटना के बाद फरार है आरोपी
जशपुरनगर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। जशपुर जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के ही एक 35 वर्षीय युवती के साथ 31 साल के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी मिली है कि वह तमिलनाडू में रहता है।
घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरकछार की है। कांसाबेल थाना प्रभारी अकीक खोखर से मिली जानकारी के मुताबिक गांव की 35 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही एक 31 वर्षीय युवक दुबराज सिंह से जान पहचान थी। इस बीच दुबराज ने युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया।
कुछ दिनों बाद यह जानकारी सामने आई कि 35 वर्षीय पीड़िता 5 माह से गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी खोखर ने बताया कि आरोपी की जानकारी मिली है कि वह तमिलनाडू में रहता है।
Click &Read More Chhattisgarh News.