जशपुर नगर

पुलिस ने पांच आरोपियों से 50 किलो गांजा किया जब्त, तस्करी करते दो महिला भी गिरफ्तार

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 4:52 PM IST
पुलिस ने पांच आरोपियों से 50 किलो गांजा किया जब्त, तस्करी करते दो महिला भी गिरफ्तार
पुलिस ने पांच आरोपियों से 50 किलो गांजा किया जब्त, तस्करी करते दो महिला भी गिरफ्तार

जशपुरनगर . छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी जोरो पर है। प्रदेश के जशपुर जिले से गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे गांजा तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा है। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक तपकरा पुलिस ने ओडिशा की ओर से बोलेरो वाहन में गांजा तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है पांचो आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें 50 किलो से अधिक गांजा आरोपियों के पास से जब्त किया गया है जिसकी तौल एवं जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में सबसे अधिक तस्करी ओडिशा की ओर से गांजे की पाई गई है। इससे पहले भी सैकड़ों क्विंटल गांजा जशपुर तपकरा मार्ग में जब्त किया गया है। इससे पहले कुनकुरी पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में लगातार बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी गांजा तस्कर सबक नहीं ले रहे हैं और विभिन्न तरीके से गांजा की सप्लाई की जा रही है।

तपकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते एक वाहन समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
एसएल बघेल, एसपी जशपुर

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
9 Jan 2020, 4:52 PM IST
Published on: