जशपुर

इंसानियत शर्मसार: घर पर अकेली थी महिला, मौका देख जेठ ने की ये घिनौनी हरकत

ईंट भट्टा में काम करता है पीडित महिला का पति

2 min read
May 21, 2018
इंसानियत शर्मसार: घर पर अकेली थी महिला, मौका देख जेठ ने की ये घिनौनी हरकत

जशपुरनगर. एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार| ये घटना बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला के जेठ ने रिश्ते को किया शर्मसार, पति के बड़े भाई ने महिला के घर में घुस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

ये है घटना

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला का पति ईंट भट्टा में काम करता है। शुक्रवार को भी महिला का पति काम करने के लिए गया हुआ था। पति के घर से चले जाने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ घर में ही थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला महिला के पति का बड़ा भाई जबरन उसके घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद महिला के पति के घर आने पर पीडि़ता ने घटना के संबंध में अपने पति को बताई और इसकी रिपोर्ट बगीचा थाने में दर्ज करा दी। बगीचा पुलिस ने पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा ३७६, ४५६ का मामला दर्ज कर लिया है।

जेठ ने रिश्ते को किया शर्मसार

शुक्रवार को जब महिला का पति काम पर गया हुआ था| उस वक़्त महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी| महिला के जेठ को इसकी जानकारी थी| पति के घर से काम पर जाने के बाद जेठ ने इस बात का फायदा उठाया| व जबरदस्ती महिला के घर घुस गया, और उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया| जिस वक़्त ये घटना हुई उस वक़्त महिला के बच्चे भी घर पर मौजूद थे| जेठ की इस शर्मनाक करतूत ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है|

हर दिन बढ़ रहे अपराध

बलात्कार के अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे है| और इन पर काबू पाना अब काफी मुश्किल होता जा रहा है| केवल कागजी करवाई की जा रही है| अभी भी इस देश की हज़ारों लाखों महिलाओं को बलात्कार के केसेस में न्याय नहीं मिल पाया है| देश में हर दिन एक न एक महिला युवती व मासूम बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही है|

ये भी पढ़ें

Asaram Bapu Rape Case Timeline : अगस्त 2013 से अप्रेल 2018 तक
Published on:
21 May 2018 01:39 pm
Also Read
View All