जशपुर

CG Lightning Death: आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

CG Lightning Death: छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। यहां के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली के कहर से तीन लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 3:39 PM IST
CG Lightning Death

CG Lightning Death: जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत (CG Lightning Death) हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है।

CG Lightning Death: ऐसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है। यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।

भारी बारिश का अलर्ट

CG Lightning Death: दूसरी घटना एकम्बा गांव के बगल में स्थित छिछली गांव की है। जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली (CG Lightning Death) की चपेट में आने से माैत हाे गई है। बता दें कि भारी बारिश के साथ गरज चमक की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले 4 दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
18 Aug 2024, 3:39 PM IST
Published on: