CG News: जशपुर जिले में विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 5 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पहल से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
CG News: जशपुर जिले में सड़क विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 16 करोड़ 30 लाख रुपए की बड़ी सौगात दी है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और विकास को मजबूती मिलेगी। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
जिले के तिरसोठ से सत्तिपारा आंगनबाड़ी भवन से बटूराबहार गांधी चौक तक मार्ग निर्माण के लिए 2 करोड़ 27 लाख, बेल्डेगी के नवापारा से चन्द्रपुर मार्ग निर्माण के लिए 2 करोड़ 98 लाख, एनएच 43 से छुरीपहरी चौराअम्मा मार्ग निर्माण के लिए 2 करोड़ 48 लाख, खुटगांव से घोघरजोर पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 4 करोड़ 52 लाख, दूदूगजोर से पालीडीह तक मार्ग निर्माण के लिए 4 करोड़ 5 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।
इन सड़कों के निर्माण से जिले के दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों में इस मंजूरी को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सड़कों के निर्माण के लिए पिटारा खोल दिया है। अब तक सडक़ निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि की मंजूरी मिल चुकी है। जिससे पहुंच विहीन दूरस्थ गांव को मुख्य मार्ग से जोडऩे की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सीएम साय ने उच्च अधिकारियों को भी लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर चुके हैं।
साथ ही सड़क निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के लिए कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुकी है, जिससे आवागमन को लेकर राजगीरों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।
स्वीकृत कार्यों में जशपुर जिले के बच्छरांव गंगुटोली से शासकीय स्कूल बच्छरांव तक 1.00 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण शामिल है, जिसके लिए 1 करोड़ 15 लाख 53 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम बच्छरांव कुसुमटोली से बच्छरांव खुरसागाड़ा तक 4.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से बच्छरांव क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विशेष रूप से विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने में समय और लागत दोनों की बचत होगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र में कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी सुगम होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के आधार पर इन कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 10 लाख 08 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।