CG News: बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
CG News: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल जा रहे शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में शिक्षक की मौत हो गयी। पूरी घटना जशपुर जिले के कुनकुरी–लावाकेरा स्टेट हाईवे पर तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार के पास हुई, जहां अंडों से लदे ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक की पहचान धनंजय मिश्रा के रूप में हुई है, जो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि धनंजय मिश्रा प्रतिदिन की तरह अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान सिंगीबहार के पास सामने से आ रहे अंडों से लदे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आमने-सामने की टक्कर का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि वाहन की गति, सड़क की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।