जशपुर

CG Murder: जमीन और पेड़ काटने को लेकर विवाद, टंगिया से वार कर भाभी की कर दी हत्या

CG Murder: भाभी चम्पा बाई पर जमीन और पेड़ काटने को लेकर चल रहे विवाद में गुस्से में सिर और माथे पर 3 से 4 बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी।

2 min read
Apr 16, 2026
जमीन और पेड़ काटने को लेकर विवाद (Photo AI)

CG Murder: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में 10 मार्च 2024 को सनसनीखेज हत्याकांड में दोषी युवक ने अपनी भाभी की टंगिया से कई बार वारकर निर्मम रूप से हत्या कर दी। कुनकुरी की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 1000 अर्थदंड की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। आरोपी ने अपनी भाभी चम्पा बाई पर जमीन और पेड़ काटने को लेकर चल रहे विवाद में गुस्से में सिर और माथे पर 3 से 4 बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी।

यह था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रविवार 10 मार्च 2024 के दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान उम्र 46 साल का पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चैहान उम्र 48 साल एवं भाभी उम्र 45 साल से विवाद चल रहा था। विवाद बढऩे पर घटना वाले दिन रविवार को मुनेश्वर राम चैहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के शरीर के अन्य हिस्सों सहित सिर में हमला कर दिया।

बुरी तरह से घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु परिजनो के द्वारा उसे कुनकुरी अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मृत्यू हो गई थी। जांच उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेश्वर राम चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 39/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर घटना को अंजाम देकर टीक फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपी को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया।

शराबी पति ने की पत्नी की हत्या

जशपुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गुरुवार को नंदलाल सिदार (63) बाजार से मछली खरीद कर लाया था। घर में दोनों पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीया और मछली खाया। फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर टंगिया से वार कर मार डाला। सिर से ज्यादा खून निकलने के कारण मौके पर ही नानमती बाई की मौत हो गई।

घटना फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम धौरासांड बाघटोली की है। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की बहू कुसबा सिदार ने अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव के सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे।

Published on:
16 Apr 2026 05:54 pm
Also Read
View All