जशपुर

CG Bus Accident: भीषण सड़क हादसा, अचानक अनियंत्रित होकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल

CG Bus Accident: बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2026, 12:08 PM IST
CG Bus Accident: भीषण सड़क हादसा, अचानक अनियंत्रित होकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल

CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर गोडअंबा के पास घटी है। अनमोल बस आज सवेरे लगभग 9:00 बजे के आसपास सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी इसी बीच गोडअंबा के पास एक निर्माणाधीन मकान में बस घुस गई और पलट गई। कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे ने मोबाइल से चर्चा के दौरान बताया कि 108 वाहन मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को 108 वाहन में कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और 108 एंबुलेस रवाना किया गया। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस लगाया गया है ।

Updated on:
6 Mar 2026, 12:08 PM IST
Published on: