
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा हो गया है। नदी को पार कर वाटरफॉल पहुंचे 7 पर्यटक पानी के तेज बहाव में फंस गए। वहीं कड़ी मशक्ककत के बाद सभी को नदी बचाया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता। यह हादसा रविवार का बताया जा रहा है। अचानक बढ़े पानी के बहाव के कारण पर्यटकों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया। हालांकि सभी ने मौत से जंग जीत ली।
जानकारी के अनुसार सात पर्यटक दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। बता दें कि वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए नदी के रास्ते से होकर जाना पड़ता है। रविवार को घूमने पहुंचे लोगों ने ऐसा ही किया। इसी दौरान नदी का बहाव तेज हो गया और सभी पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए। पर्यटकों के फंसने की जानकारी मिलते ही उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए गए। घंटों की मशक्कत के बाद सभी को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान पर्यटकों की जान पर बन आई थी।
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से झरना, नदिया और अन्य जगहों की खूबसूरती बढ़ गई है। ऐसे में प्राकृतिक जगहों को नजदीक से निहारने के लिए लोग नदी झील और वाटरफॉल के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान हादसे भी हो रहे है। दनगरी वाटरफॉल में हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंच रहे हैं। लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई पर्यटक जोखिम उठाकर नदी पार करते हुए वाटरफॉल तक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ जाता है, ऐसे में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
दनगरी वाटरफॉल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की बात सामने आ रही है। मौके पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और नदी के खतरनाक हिस्सों में निगरानी जैसी व्यवस्थाओं की कमी पर्यटकों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।