
जौनपुर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इमदाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान सभी धर्म के लोगों हिस्सा लिया। शिविर में इकट्ठा हुए 35 यूनिट खून को ज़िला अस्पताल के ब्लड बैंक के हवाले कर दिया गया।
ज़िले की अग्रणी सामाजिक संस्था इमदाद फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ सैफ खान ने कहा कि रक्तदान करना मानवता का अटूट हिस्सा है। इससे लोगों व मरीजों में अवाम और संस्था के प्रति प्रेम की भावना बढ़ती है । आज देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। क्रांतिकारी औए शहीदों ने अपने खून से देश को सींचा है। आज के ही दिन संस्था द्वारा रक्तदान करना सराहनीय कदम है।
संस्थाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने कहा कि जौनपुर गंगा जमुनी तहज़ीब का शहर है। रक्तदान शिविर में सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी सदभाव का परिचय दिया है। इस अवसर पर मोहम्मद अनस, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद शाद, देवेंद्र मोदनवाल, अतुल गुप्ता, फैज़ान अहमद, अलताफ अहमद, मोहम्मद अरशद खां, मोहित मौर्या, गुरजीत बग्गा, डा. मोइनुद्दीन, अनस रजा आदि मौजूद रहे ।
संस्थाध्यक्ष ने फाउंडेशन के सभी का शुक्रिया अदा किया । अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि इतनी तादाद में किसी ने भी अभी तक इकट्ठा रक्तदान नहीं किया था । इस से पहले एक साथ 29 लोगों ने रक्तदान किया था।