जौनपुर

बीजेपी सांसद का दावा, डीएम का मैने कराया तबादला, जानिए क्यों

फेसबुक पर किया है पोस्ट, मिली थी डीएम के खिलाफ शिकायत
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 11:38 AM IST
Ram Chartra Nishad
रामचरित्र निषाद

जौनपुर. डीएम सर्वज्ञराम मिश्र के मथुरा ट्रांसफर को लेकर जौनपुर में तरह-तरह की चर्चाओं थी कि मछलीशहर के भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद भी इस मामले में आगे आ गये। सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट पर दावा किया है कि इस तबादले के लिए उन्होंने मुख्य सचिव से कहा था।

IMAGE CREDIT: Net


सांसद ने डीएम मिश्र के तबादले का श्रेय लेते हुए लिखा है कि कुछ लोगों से शिकायत मिली थी कि जौनपुर डीएम जनता के हितों की रक्षा नहीं कर रहे थे। उनकी (जनता) बातों को संज्ञान में लेते हुए मैं प्रदेश के मुख्य सचिव से मिला और उन्होंने तुरंत डीएम को हटा दिया। इसी पोस्ट में उन्होंने आह्वान भी किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी चाहे पुलिस में हो या तहसील में हो, यदि जनहित के विपरीत काम कर रहा है तो उसकी शिकायत आप मुझे करें, वह बख्शा नहीं जाएगा। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे तक इस पोस्ट को एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके थे, जबकि 525 ने कमेंट किया। 49 लोगों ने इसे शेयर भी किया है।


इस पोस्ट से पहले निषाद ने डीजीपी सुलखान सिंह से मुलाकात की फोटो के साथ लिखा था कि हमने डीजीपी से कहकर डीएम को हटवा दिया है। इस पर लोगों ने सवाल उठाने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणीं भी करनी शुरू कर दी। इस पर उन्होंने पुरानी पोस्ट को डिलीट कर संशोधित पोस्ट डाली। संशोधित पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुख्य सचिव से मिलकर हमनें डीएम की और डीजीपी से मिलकर पुलिस अफसरों की शिकायत की, जिसके बाद डीएम को हटा दिया गया और पुलिस अफसरों को तत्काल क्लास लगी।

सांसद के पहले पोस्ट पर लोगों का ये था कमेंट

इससे पहले की गई सांसद की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सत्यम सोलंकी गोलू ने लिखा कि सांसद जी आप झूठ बोल रहे हैं हमारे ग्राम प्रधान ने डीएम का ट्रांसफर कराया है। अरविंद उपाध्याय ने लिखा है कि फोन उठाना बंद कर दिया। आपका भी ट्रांसफर 2019 में होगा। रामसिंह राजपूत ने लिखा कि मौके का फायदा उठाना कोई रामचरित्र निषाद से सीखे। सूर्यांश प्रकाश सिंह ने लिखा कि व्यर्थ के कामों का झूठा श्रेय न लेकर जनहित के कार्यों को गति दें। डीएम ने खुद पैरवी कर अपना खुद अपना स्थानांतरण करवाया है।

Published on:
Also Read
View All