जौनपुर

वहशी दरिंदों को हो फांसी की सजा: इमरान

आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 11:14 AM IST
वहशी दरिंदों को हो फांसी की सजा: इमरान
वहशी दरिंदों को हो फांसी की सजा: इमरान

जौनपुर. कश्मीर के कठुआ जिले में आठ वर्षीय मासूम आसिफा के साथ हुए गैंग रेप व हत्या तथा उन्नाव में हुए रेप के विरोध में । एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मे जावेद अजीम प्रदेश अध्यक्ष व्यापार कल्याण समिति ने भी अपना समर्थन देकर उपस्थित रहे।

तारापुर तकिया से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने व्यापारीयो और आम नागरिकों के साथ शांतिपूर्वक ढंग से हाथों में कैंडल, तख्ती व बैनर लेकर अपने प्रदर्शन को अंजाम दिया। कैंडल मार्च वी मार्ट होते हुए बदलापुर पड़ाव चैराहा पर समाप्त हुआ।

समापन से पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान बंटी नें कहा कि कश्मीर के कठुआ के मासूम आठ वर्षीय आसिफा के साथ हुए गैंग रेप व हत्या से आज पूरा समाज सदमें में है। और ये सोचने पर मजबूर है कि आज हम किस प्रकार के समाज का निर्माण कर रहे हैं। इमरान बंटी नें कहा की इस प्रकार के वहशी दरिंदो को फांसी की सजा होना चाहिये तथा बलात्कार मुकदमों का जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिये।

जावेद अजीम ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान शफीउद्दीन,शाहनवाज अहमद,कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, सचिव शमीम अंसारी,अशहर यूसुफजई, जावेद अजीम,फरजान ,शेराज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

शराब के साथ दो लोग पकड़े गयें

जौनपुर. सरपतहां थाने की पुलिस ने ईटभट्ठे पर 15 लीटर कच्ची शराब और 100 लीटर लहन व बनाने के उपकरण के साथ दो लोगों को पकड़ने का दावा किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गैरवाह स्थित अजय दीक्षित के ईट भट्ठे पर छापा मारकर महेश पुत्र निहोर निवासी गैरवाह तथा पारसनाथ पुत्र राम सेवक निवासी गौहना थाना लंभुवा जनपद सुल्तानपुर को पकड़कर आबकारी ऐक्ट के तहत चालान किया गया।

Input- जावेद अहमद

Published on:
Also Read
View All